A love story of two innocent love birds, who live a happier life being with each other. A Romantic Hindi Poem on lovebirds. An angel saves a little bird, trying to fly in the high sky and fall for her.

एक थी चिड़िया पंखों वाली,
उड़ती फिरती थी डाली डाली,
दूर गगन में पर फैला के,
उड़ना चाहती थी मतवाली….
जब भी उड़ने कि कोशिश करती
फडफडा के गिर जाती थी
उठती थी फिर कोशिश करती
पर वो उड़ ना पाती थी………….
एक दिन जाने कहाँ से कोई,
एक फ़रिश्ता आया था,
उसने हि उस चिड़िया को
फिर उड़ना सिखलाया था…..
ऊँचे गगन में पर फैला के
उसके संग चिड़िया उड़ गयी
पेड़ डाली पत्ते बूटे
सब कुछ पिछे छोड़ गयी……
आसमान में बड़े परींदे देख
चिड़िया डर जाती
जाकर झट से फ़रिश्ते के
साये में वो छुप जाती……..
लड़कर बड़े परिन्दों से फिर
फ़रिश्ता उसे बचाता था
साथ ही उनसे लड़ना भी
वो ही उसे सिखाता था…..
दूर चिड़िया से उड़कर दिन में
वो दाना लाने जाता था
शाम को आकार बड़े प्यार से
फिर वो उसे खिलाता था…….
उड़ते उड़ते जब थक जाती
फिर से फ़रिश्ता आता था
अपने परों पर उसे बिठा के
दुनिया कि सैर करता था…….
ऐसे ही दिन बिताते जाते
वो कुछ खोते और कुछ पाते
साथ समय के दोनों मिलकर
ऊँची उड़ाने भरते जाते |
- Sucheta.
Leave a Reply